पदमासन क्या है? – Padmasana in Hindi
पद्मासन का नाम शब्द “पद्म ” के नाम से पड़ा है , जिसका अर्थ होता है “कमल का फूल ” इसे करने से व्यक्ति कमल के समान खिल उठता है। पदमासन एक महत्वपूर्ण योगासन है, जिसे ध्यान और मानसिक शांति के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। इस आसन को ‘लोटस पोज’ के नाम से भी जाना जाता है। पदमासन ( Padmasana Benefits in Hindi )का नियमित अभ्यास करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं।
पदमासन कैसे करें? – Padmasana Kese Kre
पदमासन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- 1. सबसे पहले एक आरामदायक और साफ स्थान ( योग मेट ) पर बैठें।
- 2. अपनी टांगों को सीधे फैलाएं। अथवा दंडासन में बैठ जाये।
- 3. अब अपने दायें पैर को उठाकर अपनी बाईं जांघ पर रखें।
- 4. इसी प्रकार अपने बाएं पैर को दाईं जांघ पर रखें।
- 5. अपनी रीढ़ को सीधा रखें और हाथों को अपने घुटनों पर रखें।
- 6. आंखें बंद करके गहरी सांस लें और ध्यान केंद्रित करें।
- 7. अब आप पदमासन में है।
- 8. पदमासन को आप 5-10 मिनट अपनी सामर्थ्य अनुसार करे।
पदमासन के फायदे – Padmasana Benefits in Hindi
पदमासन के नियमित अभ्यास से कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं:
- 1. मानसिक शांति: इस आसन का मुख्य उद्देश्य ध्यान केंद्रित करना और मानसिक शांति प्राप्त करना है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।
- 2. शारीरिक मजबूती: पदमासन जांघों, घुटनों और एड़ी को मजबूती प्रदान करता है।
- 3. रक्तसंचार में सुधार: इस आसन से रक्तसंचार में सुधार होता है, जिससे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- 4. आतंरिक अंगों का स्वास्थ्य: पदमासन पेट और आतंरिक अंगों की सफाई और मजबूतीरक्षण में सहायक होता है।
- 5. पीरियडस के दौरान पदमासन करने से आपको दर्द में फायदेमंद हो सकता है।
- 6.पदमासन पाचन क्रिया को बढ़ाता है।
- 7.पदमासन से पेल्विक मसल्स को मजबूती मिलती है। जिससे प्रेगनेंसी के दौरान डिलीवरी के समय लेबर पेन के दर्द में राहत मिलती है।
सावधानियाँ
पदमासन करते समय कुछ सावधानियों का ध्यान रखना आवश्यक है:
1. यदि आपके पैरों में इंफ्लेमेशन या चोट है, तो इस आसन को करने से बचें।
2. शुरुआत में यह आसन कठिन लग सकता है, इसलिए धीरे-धीरे अभ्यास करें।
3. किसी योग विशेषज्ञ की सलाह लेकर इस आसन का अभ्यास करना सुरक्षित रहता है।
पद्मासन (Padmasana Benefits in Hindi) की अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook पेज और YouTube चैनल को subscribe करे।
FAQ
पदमासन क्या है?
पदमासन एक योग मुद्रा है जिसे Lotus Pose के नाम से भी जाना जाता है। यह मुद्रा मुख्यतः मानसिक शांति और ध्यान के लिए उपयोगी मानी जाती है। पदमासन में बैठने से शरीर और मन को स्थिरता मिलती है जिससे ध्यान और प्राणायाम करना आसान हो जाता है।
पदमासन के लाभ क्या हैं?
पदमासन करने से कई शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। इस आसन से हिप्स और पेलविस की लचीलापन बढ़ती है। यह मुद्रा मन को शांति देती है और तनाव कम करने में सहायक होती है। इसके अलावा, पदमासन के नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी और घुटनों की मजबूती भी बढ़ती है।
पदमासन कैसे करें?
पदमासन करने के लिए सबसे पहले समतल जगह पर सीधे बैठें और पैरों को सामने की ओर फैलाएं। उसके बाद, दाएं पैर को उठा कर उसकी ऐड़ी को बाईं जांघ पर रखें। फिर बाएं पैर को उठाकर उसकी ऐड़ी को दाईं जांघ पर रखें। इस स्थिति में बैठकर दोनों हाथों को घुटनों पर रखें और गहरी साँस लें।
क्या पदमासन सभी के लिए सुरक्षित है?
हालांकि पदमासन अधिकतर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन यदि आप घुटनों में दर्द, हिप्स की समस्या, या कमर दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं तो इसे करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें। नई शुरुआत करने वालों को शुरुआती मार्गदर्शन में इस आसन को करना चाहिए।
पद्मासन में कितनी देर बैठना चाहिए?
पदमासन को आप 5-10 मिनट अपनी सामर्थ्य अनुसार करे।